मन की शांति के लिए एक घंटा ईश्वर भक्ति जरुरी

 


मन की शांति के लिए एक घंटा ईश्वर भक्ति जरुरी








 


आर्य समाज के तत्वावधान में आयोजित वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को आर्य समाज के प्रधान अम्बरीष आर्य के आवास शहर के मोहल्ला महमूद खां सराय में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा जयपाल शास्त्री ने यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ आहुतियां दिलाईं। यज्ञ के यजमान नितिन कुमार और उनकी पत्नी रिक्की रहीं।


यज्ञ के बाद आर्य विद्वान स्वामी क्रांतिवेश ने प्रचवन किया। उन्होंने कहा कि वेद के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना कम से कम एक घंटा ईश्वर भक्ति करनी चाहिए। इससे मन को शांति मिलेगी। यज्ञ कर परम्परा को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल कर हर घर में रोजाना यज्ञ का आयोजन किया जाये जिसमें संपूर्ण परिवार शामिल हो। ऐसा करने से परिवार में जुड़ाव बना रहता है और नकारात्मक विचारों से मुक्ति के साथ ही मन को शांति मिलती है। यज्ञ परम्परा से जुड़ने के बाद छात्र पढ़ाई में मन लगा पाते हैं। स्वामी क्रांतिवेश ने कहा कि मौजूदा समय में यज्ञ की परम्परा और आर्य समाज के विचार सवमाज के लिए बेहद कारगर साबित होंगे। यज्ञ में साहू विजयपाल सरन, कुलदीप ऐरन, सागर रस्तोगी, रेनू, आभा रस्तोगी,अवनीश रस्तौगी, सविता, कृष्णा, नरेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।